Sat. Feb 28th, 2026
Spread the love

*सभी समस्याओं का एक* *ही उत्तर : – समय* *की प्रतिक्षा !!*
✍️ २७४०

*विनोदकुमार महाजन*

👍👍👍👍👍

समस्या…
हुश्श…
परेशानीयों का सामना !

हमारे जीवन में कभी कभी एकसाथ अनेक समस्याएं मंडराने लगती है ! और हम हतबल , विवश होकर , सभी समस्याओं को हल करने का जी जान से प्रयास करते है !
और अनेक बार परेशानियों के कारण हक्केबक्के से रहते है !
समस्याओं का कोई उत्तर नहीं मिलता है तो और परेशानी !

मानो चारों ओर परेशानियों का पहाड टूट पडा हो !

ऐसे समय में मन भी विचलित और अस्थिर रहता है !

ऐसे समय में शांत और स्थिर होकर , यथोचित तथा अनुकूल समय आने का इंतजार करने से ही मन का बोझ हल्का होता है !

और सभी समस्याओं का लगभग यही एकमात्र तथा अंतिम उत्तर होता है !

*समय का इंतजार !*

समस्या चाहे कितनी भी भयंकर हो , मौन और शांती से , शांत मन से , उसपर विजय प्राप्त की जा सकती है !

भागदौड , आर्थिक परेशानीयां , बिमारीयां , घरेलू वादविवाद , अकेलेपन जैसी अनेक समस्याएं एक साथ आती है तो क्या करना होगा ?

मस्त होकर , शांत मन से , एकांत में जाकर अथवा निर्जन स्थान पर जाकर मस्त भजन गाना चाहिए !
या फिर मस्त होकर हमारे पसंत के लोकप्रिय फिल्मी गाने गुनगुनाने चाहिए !

राजेश खन्ना का वो किशोर कुमार ने गाया हुवा एक गाना है ना…

” जीन्दगी है एक सफर है सुहाना…
कहां कल क्या हो किसने जाना… ”

इससे मन थोडा हलका पडेगा !
मन का बोझ हलका होगा !

और मुसिबतों से छूटने का या फिर अनुकूल समय का इंतजार करने का हौसला बढेगा !

ऐसे समय में विचलित न होकर , बिल्कुल ही ठंडे दिमाग से , समस्याओं का हल ढुंडीये !
समस्या कौनसी है , कितनी गंभीर है इसपर मन ही मन विचार किजिए और उसपर रामबाण इलाज क्या है ,
यह तय किजिए !

ठंडा दिमाग अनेक समस्याओं पर यथोचित मार्ग दिखा सकता है !
इससे मनोबल भी बढेगा और साथ में समय का इंतजार करने की क्षमता भी बढेगी !

ठंडे दिमाग से लिए हुए निर्णय अंतिम मकसद तक पहुंचाते है और अनुकूल समय का इंतजार , मन को तसल्ली देता है !

इसिलिए हर समय में
शांत रहना , मौन रहना अनेक समस्याओं का यथोचित उत्तर हो सकता है !

साथ में ईश्वरी चिंतन , गुरूमंत्र जाप करते रहेंगे तो मुसिबतों पर विजय प्राप्त करने की गती भी बढेगी !

” ये भी दिन जायेंगे ,
तेरे भी दिन आयेंगे ,
हमारे जीवन में भी खुशियों की बहार आयेगी…”
ऐसा मन से मन को किया हुवा संवाद भी परेशानियों का बोझ हलका करता है !

गजानन महाराज जी का एक लोकप्रिय भजन है
” चंदन चावल बेल की पतीया , शिवजी का ध्यान धरो रे , हे प्रभो मेरा काम करो रे…”
ऐसे भजन भी मन को शांती देंगे और ईश्वरी सहायता भी मिलेगी !

” क्यों चींता करता है प्यारे ? मुसिबतों का यह दौर भी गुजरेगा ! ”

*हरी ॐ*

👍👍👍👍👍

Related Post

Translate »
error: Content is protected !!