Fri. Jul 10th, 2026

धन्वंतरि मंत्र जाप से आरोग्य प्राप्ति के लिए वरदान

*🟥डॉक्टर्स ने ऑपरेशन से पहले किया धन्वंतरि मंत्र का जाप*
▪️ *त्रिनेत्र न्यूज ब्यूरो*▪️ *********************** वायरल वीडियो************ ◼️भगवान धन्वंतरि के मंत्रजाप से ही न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है बल्कि कई रोगों से छुटकारा भी पाया जा सकता है। इससे मनुष्य के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डॉक्टर जो हर दिन लाखों लोगों की जान बचाते हैं उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। वो हर संभव प्रयास करते हैं कैसे भी मरीज को बचाया जा सकें। शायद यही कारण है कि कर्नाटक के एक अस्पताल के डॉक्टर मंत्र जाप करने के लिए चर्चा में हैं। इस अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के समय भगवान को याद किया और धन्वंतरि मंत्र का जाप किया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इसे शेयर कर रहे हैं और इस मंत्र के लाभ पर प्रकाश डाल रहे हैं।

*क्या है वीडियो में?*
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मरीज को ऑपरेशन थेटर में कई डॉक्टर्स और नर्स ने घेर रखा है। सभी ऑपरेशन के लिए तैयार हैं परंतु ऑपरेशन से पूर्व सभी ने आँखें बंद कर हाथ जोड़कर मंत्र जाप शुरू किया। यहां डॉक्टरों ने कर्नाटक के कुमारेश्वर अस्पताल में धन्वंतरि मंत्र का जाप किया।

*कौनसे मंत्र का किया गया जाप?*

*सुरासुरैर्वन्दित पादपद्मम्। लोकेजरारुक्भय मृत्युनाशं, दातारमीशं विविधौषधिनाम्। धन्वंतरिमानाथम सर्वलोकपूज्यतं।।*
इसके बाद सभी ने शांति मंत्र का भी जाप किया जो इस प्रकार है:
*सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया,*
*सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भागभवेत।*
*ऊँ शान्तिः शान्तिः शान्तिः*

इस मंत्र जाप के बाद मरीज के ऑपरेशन का कार्य शुरू किया गया।

*इस मंत्र से क्या लाभ होगा?*
कहा जाता है कि जब भी मंत्र का जाप किया जाता है तो उसकी दिव्य ऊर्जा, शरीर, मन और आत्मा को छूती है। और मंत्र का ये स्पर्श उपचार की तरह काम करता है।

माना जाता है कि भगवान धन्वंतरि के मंत्रजाप से ही न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है बल्कि कई रोगों से छुटकारा भी पाया जा सकता है। इससे मनुष्य के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

 

संकलन : – विनोदकुमार महाजन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!