Fri. Jul 10th, 2026

गौहत्यारों को फांशी दो : – मनोजसिंह रावत

गौहत्यारों को तुरंत फांशी लगाने का कानून बनाना अती आवश्यक हो गया है : – मनोजसिंह रावतजी का बयान

 

राष्ट्रीय संगठन मंत्री विश्व हिन्दू वाहिनी मनोज सिह रावत RSS प्रचारक जी ने कहा कि गाय हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है, आज भी हमारे यहाँ घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है। संघ प्रचारक जी ने कहा भारत के अधिकतर राज्यों में गौहत्या निषेध है और होनी भी चाहिए। गाय के दूध से करोड़ों लोगों का पालन पोषण होता है। गौ मूत्र एक अचूक आयुर्वेदिक औषधि है और गाय के गोबर का भी उपयोग कितने लोग करते हैं। एक मूक प्राणी को क्या केवल स्वाद के लिए मार देना सही है ? कई लोग तथ्य देते हैं कि कत्लखानों में वे ही गाय जाती हैं जो बूढी और दूध न देने योग्य होती हैं इस बारे में कल ही मैंने एक लेख पढ़ा कि भारत का सबसे बड़ा गौ हत्या केंद्र अल कबीरा जो कि आंध्र प्रदेश के मेदक जिले में है वहां किस प्रकार दुधारू गायों का क़त्ल किया जा रहा है।
वहां ले जाने से पहले गायों को भूखा प्यासा रखा जाता है, उनके पैर और आँखों को नष्ट किया जाता है फिर उन्ही गायों को विभाग को दिखाकर उनके अनुपयोगी होने का सर्टिफिकेट हासिल किया जाता है।

मनोज सिंह रावत जी ने कहा इस प्रकार हमारी श्रद्धा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मेरी मांग है कि गौ हत्या को पूरे हिन्दुस्तान में निषेध किया जाना चाहिए और इसका उल्लंघन करने वालों को कठोर दंड का प्रावधान होना चाहिए।
*गौ माता राष्ट्र माता🙏वंदे गौ मातरम*

संघ प्रचारक जी ने कहा कि भारत सरकार को जल्द ही गाय माता को राष्ट्र माता घोषित कर देना चाहिए ।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री
विश्व हिन्दू वाहिनी
मनोज सिंह रावत
RSS प्रचारक नागपुर महाराष्ट्र

 

संकलन : – विनोदकुमार महाजन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!