Wed. Sep 18th, 2024

शक्तिमान मोदिजी

Spread the love

शक्तीमान मोदीजी…!
~~~~~~~~~~~~
जी हाँ भाईयों,
शक्तीमान मोदीजी !
पिछले पाँच सालों में प्रधानमंत्री बनकर मोदिजी ने एक विशिष्ट रणनीति के अनुसार अभी के लोकसभा चुनाव में जो जबरदस्त जीत हासिल की है वह अभिनंदनीय है।
इस जीत के लिए मोदिजी को अनेक रूकावटें, कसौटियां तथा कठोर अग्नीपरिक्षाओं का सामना करके,अनेक चुनौतियों को स्वीकार करके जीत हासिल करनी पडी।इसिलए यह जीत अतिशय महत्वपूर्ण तथा ऐतिहासिक भी है।
कल्पना कीजिए की,अगर गठबंधन जीतता तो क्या हो जाता ?मात्र कल्पना से ही बदन पर रोंगटें खडे हो जाते है।रूह काँप उठती है।
क्योंकि सनातन संस्कृति पर अनेक सालों से आक्रमणकारियों से लेकर,अंग्रेज तथा आजादी के बाद अनेक भ्रष्ट सरकारों ने,अती भयावह हमले करके,संस्कृति तबाह करने की अनेक रणनितियाँ बनाई थी।और मोदिजी के जीत के बाद इस महाभयंकर षड्यंत्र को और षड्यंत्रकारीयों का पूरा सफाया हो चुका है। सबक मिला है।इसिलिए यह जीत ऐतिहासिक तौर पर अतिशय महत्वपूर्ण है और नया युग आरंभ होने का शुभ संकेत भी है।

मोदिजी की इस जबरदस्त जीत पर मैंने भी ग्यारह अप्रैल का पहला चुनावी चरण पूरा होने के बाद भाजपा सरकार भारी बहुमतों से सरकार बनायेगी,इसपर तेरा अप्रैल को ही विस्तृत लेख लिखा था।जो तेईस मई को तंतोतंत सटीक भी निकला।
चुनावी विष्लेशण का मेरा लेख बिल्कुल सही साबित हो गया।
उसी लेख के अंत में मैंने लिखा था,मोदिजी के इस विजय के बाद हिंदुस्तान विश्वगुरु की ओर तेजी से बढेगा।
मैंने यह भी लिखा था की,अगर मतदान का प्रतिशत ठीक इसी तरह से रहा तो बिजेपी चारसौ पार भी करेगी।मगर कुछ कारणवश या अनेक कारणों से धिरे धिरे मतदान का प्रतिशत घट गया और इसी वजह से सिटों का नुकसान भी हुवा।
फिर भी भारी बहुमतों की जीत का मेरा सौ प्रतिशत का दावा सही निकला।
कुछ संस्थायें सर्वे के बाद ही एक्जिट पोल दिखाती है।मगर मैंने तो लोगों में जो बदलाव का नवचैतन्य देखा था,वही मेरी जागृत लेखनी द्वारा उतार दिया।

इस जीत के बाद मोदिजी शक्तीमान मोदिजी तथा पाँवरफुल मोदिजी तथा मोदिजी की सरकार ,शक्तीमान सरकार बन गई है।
मोदिजी की जगह अगर अन्य कोई भी भाजपा का ही राष्ट्रीय तथा लोकप्रिय नेता होता तो भी ऐसा जबरदस्त करिश्मा मुमकिन नही था।यह सच्चाई सभी को स्विकारनी ही पडेगी।
मोदिजी की आध्यात्मिक शक्ती,सच्चाई, लगन,अपार मेहनत, लोगों में नवसंचार तथा नवउत्साह निर्माण करके,लोगों में राष्ट्रप्रेम जगाने में मोदिजी शत प्रतिशत यशस्वी बन गए है।

अब मोदी सरकार की अगली चुनौतियों के बारे में विस्तार से देखते है।
आजादी के बाद की साठ सालों से भी जादा सालों की गंदगी,अंग्रेज तथा अत्याचारी,लुटेरे मुगलों की गंदगी साफ करना तो अगले पाँच सालों में बहुत ही कठिन कार्य है,मगर तीव्र इच्छाशक्ति के सामने नामुमकिन भी नही है।और अब मोदिजी सभी अंगों से शक्तीमान तो बन ही गये है।इसीलिए अब कुछ नामुमकिन भी नही है।
अनेक बडी बडी चुनौतियां सामने है।कश्मीर, केरल,बंगाल जैसे अनेक राज्यों की जटिल समस्याएं, धारा 370 तथा 35 A,राममंदिर निर्माण, जनसंख्या नियंत्रण कानून, प्रचंड गती से बढती पाणी समस्या तथा वायु,जल,जमीन पर प्रचंड गती से बढता प्रदुषण यह सभी मुद्दे अतिशय महत्वपूर्ण है।और ईश्वरी कृपा से मोदिजी सभी मुद्दों पर अगले पाँच सालों में जरूर यशस्वी ही होंगे।क्योंकि पिछले पाँच सालों में मोदिजी ने एक जबरदस्त रणनीति के तहत जो जमीनी तौर पर काम किया है,वह काम अब रंग लायेगा।

मोदिजी शक्तीमान कैसे बन गए इसपर भी थोडीसी चर्चा करते है।
( 1 )विकास कार्यों की वजह से -जैसे की,
” सबका साथ,सबका विकास “,
जैसे दिव्य मंत्र से समाज मन में एक नई उम्मीद, नई आशा ,नई उमंग जग गई।और अनेक तेजीसे होते विकास कार्यों की वजह से यह उम्मीद, आशा विश्वास में बदल गई।और इसी वजह से देहात से लेकर बडे शहरों तक समाज जागृती का माहौल बढ गया।
( 2 )सर्जिकल स्ट्राइक, एअर स्ट्राइक जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों की वजह से संपूर्ण देश में राष्ट्रचेतना, राष्ट्रभक्ति की जबरदस्त लहर निर्माण करने में मोदिजी यशस्वी हो गए।
( 3 )अंबानी जी को मोदिजी ने प्रोत्साहित करके जीयो डाटा सभी को भारी मात्रा में उपलब्ध कराया, इसकी वजह से प्रिंट तथा इलैक्ट्रोनिक मिडिया के बगैर सोशल मिडिया का एक जबरदस्त, शक्तिशाली नेटवर्क निर्माण हो गया।जीसपर लोग खुलकर बाते करने लगे,सच्चाई पर बहस करने लगे।और प्रिंट तथा इलैक्ट्रोनिक मिडिया का प्रभाव या दुष्प्रभाव कम होकर समाज मन में जागृती की लहर आ गई।
इसीलिए मोदिजी ने कहा है की,
“सोशल मिडिया यह एक राष्ट्रीय रक्षा का शक्तिशाली संरक्षक कवच है।”
मोदिजी का यह वाक्य अतिशय महत्वपूर्ण भी है।
( 4 )जाती धर्म का बंधन तोडकर, सभी जाती धर्मों का विश्वास जीताने तथा उनकी असंघटीत शक्ती एक करने में,और सभी को राष्ट्रप्रेम के लिए एक करने में मोदिजी यशस्वी हो गए।
( 5 )संपूर्ण समाज को एक षड्यंत्र द्वारा तोडकर व्होट बैंक बनाकर राज करने की विरोधियों की कुनिती पर मोदिजी ने प्रहार किया है।और तोडफोड की राजनीति तथा रणनीति पर मोदिजी ने प्रहार करके सभी असंघटीत समाज को संघटित करने में मोदिजी की निती काम में आ गई है।
(6 )सबसे महत्वपूर्ण बात,
देशवासियों का विश्वास जीताने में,और विरोधियों की षड्यंत्र कारी कुनिती को तहस नहस करने में मोदिजी जबरदस्त यशस्वी हो गए।
इतनी भयंकर,अराजकिय देश की स्थिति में ठंडे दिमाग से अवलोकन करके उसपर विजय प्राप्त करना यह कोई आसान काम नही था।
अतिशय जटिल, क्लिष्ट तथा चुनौती भरा कार्य था।और यह सभी चुनौतियों का स्वीकार करके उसपर विजय प्राप्त करके,मोदिजी आज…
सौ प्रतिशत यशस्वी हुए है।
इसीलिए मैं उनको ना ही बाजीगर कहुंगा,
ना ही सामान्य व्यक्ति कहुंगा,
ना की यह आदमी है,ना ही शख्स है।
मेरी नजरों से तो
यह पुण्यात्मा,
देवदूत है,
युगपुरुष भी है,
और नामुमकिन को मुमकिन में बदलनेवाला,
ईश्वरी कृपा प्राप्त,
महापुरुष, महात्मा भी है।
ऐसे उच्च कोटि के बैराग्य पूर्ण, तपस्वी, निस्वार्थ, प्रखर राष्ट्रप्रेमी,पुण्यवान…
युगपुरुष को,
मेरा,
कोटी कोटी प्रणाम।
अब देश,
” शक्तीमान मोदिजी “,
के हाथ में है।
जो कहते है,
” ना मैं देश को झुकने दुंगा,ना मैं देश को मिटने दुंगा।”
इसीलिए मेरे प्यारे सभी देशवासियों,
अब हम सभी के,
” अच्छे दिन “,
आरंभ हो चुके है।
भयभीत समाज को,
आधार देने के लिए,
संस्कृति भंजकों को उत्तर देने के लिए,
ईश्वरी प्रायोजन,
हो चुका है।
इसिलए अब अज्ञान समाज, मानसिक गुलाम समाज, बाहर आकर,
सौ प्रतिशत समाज,
भविष्य में अब….
अकबर दी ग्रेट…
नही बोलेगा।
बल्की,
” शिवाजी द ग्रेट “,
ऐसा ही बोलेगा।
गर्व से बोलेगा।

जय हिंद।
वंन्दे मातरम्।
जयतु हिंदु राष्ट्र।

हरी ओम।
( बहुत लंबा चौडा लेख पूरा पढने के लिए,
आभार।)
~~~~~~~~~~~~
अंतरराष्ट्रीय,
आध्यात्मिक पत्रकार,

विनोदकुमार महाजन।

Related Post

Translate »
error: Content is protected !!