Wed. Sep 18th, 2024

” विश्व परिवर्तन के लिए…!!!”

Spread the love

*प्रशासकीय न्यासी मंडल की बैठक 🛟 आज दिनांक 05.02.2023 को विश्व पुरोहित यजमान न्यास परिसंघ के प्रशासकीय न्यासी मंडल की बैठक धर्ममुर्त्ति पंडित लक्ष्मण बालयोगी प्रबंधकर्ता/ मुख्य प्रशासकीय न्यासी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारत, नेपाल, पाकिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश, तिब्बत, चीन भूटान के जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़े मंदिरों पीठों आश्रमों मठों का जीर्णोद्धार करने हेतु परिसंघ के द्वारा विभिन्न माध्यमों से वर्ष 2023-24 में ₹ 500 करोड़ का संग्रह किया जाएगा तथा इसी वर्ष भारत स्थित सभी पुरोहितों-पूजारियों, साधू-संतों एवं उनके आश्रितों के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारों से 🏈 साधु-संत पुरोहित कल्याण कोष 🕉️ हेतु विशेष अनुदान राशि आवंटित कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि जनपद लखनऊ , नोएडा, गाजियाबाद ( उत्तर प्रदेश ) को वर्ष 2023 -24 में ही सरकारी/ ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं से मुक्ति दिलाया जाएगा ताकि, उनपर जनोपयोगी सेवाएं लागू किया जा सके। अन्त में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्य प्रशासकीय न्यासी विश्व पुरोहित यजमान न्यास परिसंघ के द्वारा सरकारी एजेंसियों के समक्ष किसी भी परियोजना प्रस्तुतिकरण (पचास करोड़ रुपये से अधिक) हेतु उनका परामर्श शुल्क दो करोड़ रुपये (टीडीएस सहित) एवं Elite Political Meeting Charge ₹ पच्चीस लाख रुपये निर्धारित हुआ, जो कि विश्व पुरोहित यजमान न्यास परिसंघ के सेवा प्रदाता नेचर एंड सिग्नेचर के पक्ष में जारी किया जाएगा। हरि ऊॅं तत्सत। अलख निरंजन।। कृते/- प्रशासकीय न्यासी मंडल विश्व पुरोहित यजमान न्यास परिसंघ*

Related Post

Translate »
error: Content is protected !!